27 मार्च 2017 - 18:00
ईरान ने दिया अमरीका को करारा जवाब, 15 अमरीकी कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध।

ईरान ने अमरीका को ईंट का जवाब पत्थर से देते हुए उसकी 15 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

ईरान ने अमरीका को ईंट का जवाब पत्थर से देते हुए उसकी 15 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
वाशिंग्टन द्वारा ईरान की सहायता करने वाली एक दर्जन कंपनियों और व्यक्तियों को प्रतिबंधित करने के एक दिन बाद, इस्राईली अत्याचारों और आंतकवाद का समर्थन करने के कारण, ईरान ने अमरीका की 15 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं।
ईरान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि अमरीका की जिन कंपनियों को प्रतिबंधित किया गया है, वह इस्राईल के अत्याचारों में भागीदारी हैं।
बयान में कहा गया है कि यह कंपनियां अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीनी इलाक़ों में इस्राईल की अवैध कालोनियों के निर्माण में सहयोग करके राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2334 का उल्लंघन कर रही हैं।
इसके बाद, अमरीका की यह कंपनियां अब ईरानी कंपनियों के साथ व्यापार नहीं कर सकेंगी, उनके खातों को सीज़ कर दिया जाएगा और उनके कर्मचारियों को वीज़ा जारी नहीं किया जाएगा।
विदेश मंत्रालय का कहना है कि अमरीका द्वारा ईरान के ख़िलाफ़ लगाए गए प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों और परमाणु समझौते का खुला उल्लंघन है।